जनपद पंचायत कटघोरा सरपंच संघ की मुख्यमंत्री से अहम मुलाकात, सम्मेलन और विकास कार्यों को लेकर रखी ठोस मांगें

कोरबा। जनपद पंचायत कटघोरा के सरपंच संघ ने क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री से अहम मुलाकात की। विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पंच /सरपंच/ सम्मेलन आयोजित कराने हेतु समय देने की मांग प्रमुखता से उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में लंबित एवं आवश्यक विकास कार्यों को शीघ्र गति देने की मांग रखी। साथ ही जिला खनिज न्यास (DMF) की राशि का उपयोग क्षेत्र के प्रभावित ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता के साथ किए जाने पर जोर दिया गया।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सरपंच संघ ने स्पष्ट रूप से आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधि:
प्रेमचंद पटेल, विधायक कटघोरा
रामप्रसाद कोराम, पूर्व अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला कोरबा
रघुराज उईके पूर्व सदस्य युवा आयोगराजूलाल स्रोते, अध्यक्ष, सरपंच संघ कटघोरा
शिव गणेश सिंह, सरपंच, ढपढप
लक्ष्मी कंवर, उपाध्यक्ष, सरपंच संघ एवं सरपंच धनरास
शिवलाल, उपाध्यक्ष, सरपंच संघ एवं सरपंच देवरी
सुभद्रा कंवर, सरपंच, ढूरेना
कौशिलिया कंवर, सरपंच, ढेलवाडीह


