Uncategorized

भीषण गर्मी में राहत: गुरसिया बस स्टैंड पर प्याऊ घर का शुभारंभ, राहगीरों को मिला शीतल जल

पोड़ी उपरोड़ा। बढ़ती गर्मी और मौसम परिवर्तन को देखते हुए राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विकास खण्ड पोड़ी उपरोड़ा की पहल पर ग्राम पंचायत गुरसिया बस स्टैंड में प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कोरबा के निर्देशन में मिनीमाता सामाजिक सेवा संस्थान के पास किया गया, जहां मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत गुरसिया की सरपंच श्रीमती प्रेमलता बघेल एवं लेपरा पंचायत की सरपंच चंद्रकला पोर्ते का स्काउटिंग परंपरा के तहत स्वागत किया गया। इसके पश्चात श्रीफल फोड़कर और रिबन काटकर अतिथियों के करकमलों से प्याऊ घर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस दौरान राहगीरों को शीतल पेयजल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि ने इस पहल की सराहना करते हुए स्काउटिंग की गतिविधियों में सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं सुश्री चंद्रकला पोर्ते ने प्याऊ घर के लिए दो मिट्टी के घड़े सहयोग स्वरूप प्रदान किए।
मिनीमाता संस्थान के संचालक बलवंत सिंह ने आगामी तीन माह तक प्याऊ घर संचालन की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की और इस पहल के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक संयुक्त सचिव मनराखन अगरिया का जन्मदिवस भी केक काटकर मनाया गया, जिसमें उन्होंने राहगीरों को शीतल जल पिलाकर सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन मनराखन अगरिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ब्लॉक सचिव लक्ष्मी राज द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, स्काउट-गाइड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *