Uncategorized

महुआ सीजन और भीषण गर्मी के बीच सुदूर वनांचल देवघाटी में निकली भव्य हनुमान जन्मोत्सव बाइक रैली, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

देवपहरी | आज देवघाटी में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुदूर वनांचल क्षेत्र देवघाटी में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सनातन संघर्ष समिति के बैनर तले भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

दोपहर 3 बजे गढ़ कटरा स्थित शिव मंदिर से रैली का शुभारंभ हुआ। भीषण गर्मी और महुआ सीजन के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई लोग सुबह महुआ बिनने के बाद भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए, जो उनकी गहरी आस्था और समर्पण को दर्शाता है।
रैली गढ़ कटरा आश्रम पहुंची, जहां पुजारी धनी दास एवं आश्रम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं का नाश्ता-पानी से आत्मीय स्वागत किया। इस आयोजन में सरपंच पति बहोरन मंझवार सहित स्थानीय सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
गढ़ उपरोड़ा में समाजसेवी सेठ रथ राम राठौर द्वारा शर्बत की व्यवस्था की गई, जिससे भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को राहत मिली। इसके पश्चात रैली गौमुखी सिद्धी दात्री मंदिर होते हुए लेमरू पहुंची, जहां देवपहरी मंदिर के महाराज रमाकांत एवं गढ़ कटरा मंदिर पुजारी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई।
इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, आरती और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन लेमरू मंडी मैदान में आयोजित विशाल खिचड़ी भंडारे के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के सफल आयोजन में प्रबंधक सुरेंद्र तंवर, सरपंच रजनी तंवर, अजय यादव एवं रामकुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सनातन संघर्ष समिति के क्षेत्रीय संयोजक हरि शंकर यादव ने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में ज्ञानिक राठिया, सुकुल पण्डो, बलराम यादव, सूरज यादव, रामकुमार मंझवार, रवि प्रताप राठिया, श्रवण मंझवार, बंधुराम यादव, चंद्रा कुमार राठिया, रमेश मंझवार, रामप्रसाद, एकनाथ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के समापन पर “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से पूरा क्षेत्र देर तक भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *