Uncategorized
इमलीछापर में चक्का जाम, लिखित आश्वासन के बाद समाप्त

कोरबा। इमलीछापर चौक पर सड़क व पुल निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुसमुंडा में चक्का जाम किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सात-आठ बिंदुओं पर सहमति बनी और लिखित आश्वासन मिलने पर आंदोलन समाप्त किया गया। समझौते में वैकल्पिक मार्ग, स्ट्रीट लाइट और 15 दिनों में सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया गया। मौके पर तहसीलदार अमित केरकेट्टा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी प्रदीप मरकाम, एचआर एसईसीएल सुनील कुमार व थाना प्रभारी मृत्युंजय पाण्डेय उपस्थित रहे।



