Uncategorized

शहर में हिंदू नववर्ष पर भव्य आयोजन शांतिपूर्ण समापन, देर रात तक अलर्ट रही पुलिस, निकाला गया फ्लैग मार्च, दो हिस्से में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

कोरबा। हिंदू नववर्ष के अवसर पर शहर में आयोजित भव्य कार्यक्रमों और विशाल रैलियों का सफलतापूर्वक समापन हुआ। आयोजन के बाद भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। देर रात करीब 3 बजे टी.पी. नगर क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च (फॉलिंग) किया गया, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो गई।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, आईपीएस अधिकारी नितेश ठाकुर, डीएसपी (आईपी) पाठक और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी सहित सभी टीआई व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस बल ने इलाके का निरीक्षण करते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में शहर में दो बड़ी रैलियों का आयोजन किया गया था, जिनमें भारी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक शामिल हुए। उम्मीद से ज्यादा भीड़ के बावजूद पुलिस और प्रशासन द्वारा किए गए बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के चलते कहीं भी अव्यवस्था या जाम की स्थिति नहीं बनी।
प्रशासन द्वारा पहले से ही ट्रैफिक डायवर्सन की प्रभावी व्यवस्था लागू की गई थी, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया गया।
रैली के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा शहर धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के कारण पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। पुलिस प्रशासन की इस सतर्कता और कुशल प्रबंधन की आम नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है। |

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *