Uncategorized

कटघोरा शराब दुकान में कर्मचारी ग्राहकों से पहले ढाबा में खपाने के लिए उपलब्ध करा रहे शराब

लाइन में खड़े लोगों से पहले ढाबा के कर्मचारी को प्राथमिकता, लोगों में आक्रोश

कटघोरा। कटघोरा नगर के कसनिया स्थित शराब दुकान में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा आम ग्राहकों को शराब बेचने के बजाए अवैध बिक्री के लिए खरीदी करने पहुंचे ढाबा कर्मचारी को प्राथमिकता से और तय लिमिट से ज्यादा शराब उपलब्ध कराया जाता है।

बुधवार की देर शाम मीडिया स्टिंग में ऐसा करते हुए कंचन ढाबा के कर्मचारी को बड़ी मात्रा में शराब देते कैमरे में कैद होने पर शराब दुकान के कर्मचारी ने अपने बचाव में झूठा आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया। लेकिन ढाबा कर्मचारी की नजदीकी से उसकी पोल खुल गई।

दरअसल कटघोरा के शराब दुकान में हर दिन ग्राहकों की भीड़ के दौरान कुछ चिन्हित लोगों को प्राथमिकता के साथ पहले और तय मात्रा से अधिक शराब उपलब्ध कराया जाता है जो क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वाले ढाबा के कर्मचारी रहते हैं। शराब दुकान के कर्मचारियों के हर दिन इस तरह की गतिविधियों से परेशान ग्राहकों ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी थी।

बुधवार की देर शाम को कंचन ढाबा के कर्मचारी को इसी तरह बोरी में भरकर शराब उपलब्ध कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर पत्रकार हरेन्द्र डिक्सेना वहां पहुंचकर स्टिंग ऑपरेशन करते हुए मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। स्टिंग करने का पता चलते ही काउंटर पर मौजूद कर्मचारी खुद के बचाव के लिए बिक्री छोड़कर अपने जेब से मोबाइल निकालकर गाली देने का झूठा आरोप लगाते हुए वीडियो बनाने लगा।

जबकि पत्रकार डिक्सेना द्वारा किसी प्रकार से गाली ही नहीं दिया गया। वहीं स्टिंग की बात करने पर कर्मचारी ने लिमिट में शराब देने की बात कही जबकि कंचन ढाबा के कर्मचारी ने बोरी में भरकर अंग्रेजी शराब रखा था।

ढाबा कर्मचारी का अलग से वीडियो बनाने की कोशिश के दौरान शराब दुकान का कर्मचारी हड़बड़ाकर काउंटर छोड़कर बाहर निकला और बहसबाजी करते हुए नाटकीय ढंग से वीडियो बनाने लगा, यहां तक कि ढाबा कर्मचारी उसके साथ मिलकर तैश दिखाने लगा। शराब दुकान के कुछ अन्य कर्मचारी व ढाबा संचालक के लोग वहां पहुंचकर गुंडागर्दी करने और मोबाइल छिनने का प्रयास करने लगे। इस तरह अवैध शराब बिक्री में शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा ही ढाबा संचालकों व उनके कर्मचारियों का सहयोग किया जा रहा है।

नियम विरूद्ध अवैध शराब बिक्री को बढ़ावा
शराब दुकान के कर्मचारी द्वारा शराब देने में प्राथमिकता देखकर लाइन में खड़े लोगों द्वारा उसे ढाबा कर्मचारी व बोरी में भरकर अवैध बिक्री के लिए लेकर जाने की बात कही गई बावजूद इसके उनकी बातों को अनसुना किया गया। इस तरह से आबकारी विभाग के नियम के विरूद्ध अवैध शराब की बिक्री को बढ़ावा देने ढाबा कर्मचारी को शराब उपलब्ध कराया गया। लोगों ने बताया कि प्रतिदिन 5-6 ढाबा कर्मचारी इसी तरह शराब दुकान से ढाबा तक शराब सप्लाई करने में लगे रहते हैं। शराब दुकान के कर्मचारी बाकी ग्राहकों से पहले उन्हें शराब उपलब्ध कराते हैं। बदले में उन्हें ढाबा संचालक से नजराना मिलता है।

जो करना है कर लो…कुछ नहीं बिगाड़ सकते
जयवीरू न्यूज के जिला ब्यूरो चीफ हरेन्द्र डिक्सेना के स्टिंग ऑपरेशन का प्रकाशन करने की बात पर शराब दुकान के कर्मचारी ने
जो करना है कर लो सेटिंग है कहा गया। वहीं ढाबा के कर्मचारी द्वारा सब जगह पैसे से सेटिंग है…कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो कहते हुए धौंस दिखाया गया।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *