नवरात्रि पर कटघोरा के डुड़गा में 19–26 मार्च तक श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव, पं. नारायण महाराज करेंगे वाचन, लखन लाल डिक्सेना दंपति की पहल
कटघोरा। नवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के कटघोरा के ग्राम डुड़गा में 19 मार्च से 26 मार्च 2026 तक भव्य श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
यह आयोजन लखन लाल डिक्सेना एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति मंजू डिक्सेना के परिवार द्वारा कराया जा रहा है।

उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए एक भव्य और आध्यात्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है।
कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को देवी भागवत के पावन प्रसंगों के माध्यम से मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों, उनकी महिमा और दिव्य लीलाओं का विस्तार से श्रवण कराया जाएगा।
कथा वाचन के लिए सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित नारायण महाराज जी का आगमन हो रहा है, जो अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति में भावविभोर करेंगे।
लखन डिक्सेना दंपति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और नवरात्रि के इस पावन अवसर पर पुण्य लाभ अर्जित करें। यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और आध्यात्म का विशेष केंद्र बनेगा।



