नवनियुक्त अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा का पाली कटघोरा कोरबा जिले में जगह-जगह भव्य स्वागत, जन्मदिवस भी बना उत्सव का अवसर
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा के पदभार ग्रहण करने के बाद उनका कोरबा जिले में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। संयोगवश उनका जन्मदिवस भी इसी दौरान होने के कारण कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे उत्सव के रूप में मनाया।

पाली, कोरबा और कटघोरा सहित कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सिख समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उनका अभिनंदन किया और जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत पाली से हुई, जहां उत्तम सिंह रंधावा ने गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सिख समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें शाल भेंट कर सम्मानित किया और केक काटकर जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

पाली में आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के जिला उपाध्यक्ष गुरदयाल सिंह गंभीर, पाली नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व प्रदेश प्रभारी ज्ञान सिंह राजपाल सहित परमजीत छाबड़ा, मंगल छाबड़ा, प्रीतपाल छाबड़ा, अशोक छाबड़ा, हरीश दुआ, संजय छाबड़ा, हरेंद्र राजपाल, सोनू गंभीर और निहाल राजपाल सहित सिख समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

इसके बाद रंधावा कोरबा पहुंचे, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान गोपाल मोदी ने उन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर सम्मानित किया और संगठन में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कोरबा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भी अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में उनका जन्मदिवस और स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में केक काटकर सभी ने उन्हें बधाई दी और संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर नरेंद्र देवांगन, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय राठौर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश लहरें, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुल सिंह कंवर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके पश्चात अपने गृह नगर पालिका कटघोरा पहुंचने पर भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और केक काटकर जन्मदिवस मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर उत्तम सिंह रंधावा ने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के साथ निभाएंगे तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।


