Uncategorized

बिलासपुर में सराफा कारोबारी पर हमला कर 3 करोड़ की लूट के मामले में 5 आरोपी यूपी से पकड़ाए, एक छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, मास्टमाइंड पर 70 से ज्यादा मामले हैं दर्ज


छत्तीसगढ़। के बिलासपुर में सराफा व्यापारी पर गोलीबारी कर लगभग 3 करोड़ रुपये की लूट के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
चार आरोपी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से पकड़े गए हैं, जबकि एक सहयोगी को बिलासपुर से हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाने की प्रक्रिया जारी है।
मास्टरमाइंड पर 70 से अधिक आपराधिक मामले
आईजी ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य आरोपी विजय लांबा आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर लूट, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के कई प्रकरण लंबित हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि शहर में पूर्व में हुई एक अन्य लूट की घटना में भी उसका हाथ था।
कई राज्यों में फैला नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है। इस संगठित गिरोह के सदस्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और बिलासपुर से जुड़े हुए हैं। आरोपी योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम देते थे।
घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। लगातार दबिश और समन्वित कार्रवाई के बाद मिर्जापुर में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस का भी सहयोग मिला।
हथियार और साजिश की जांच जारी
फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में प्रयुक्त हथियार कहां से लाए गए थे और लूट की योजना कब व कैसे बनाई गई। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस गिरोह का संबंध अन्य राज्यों में हुई वारदातों से भी है।
आईजी रामगोपाल गर्ग ने आश्वस्त किया कि आरोपियों को जल्द ही बिलासपुर लाकर अदालत में पेश किया जाएगा तथा गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *