Uncategorized

कोरबा के घंटाघर मैदान में आज शाम 7बजे से शुरू होगा 22वां स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट, उत्साह का माहौल


कोरबा। जिले के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक, स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट, आज की शाम 7 बजे रंगारंग कार्यक्रम और आतिशबाजी के बीच डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन एयर ऑडिटोरियम, घंटाघर में शुभारंभ किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में अंचल की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट हर साल कॉर्पोरेट घरानों और शासकीय विभागों की टीमों को एक मंच पर लाता है। इस बार भी कलेक्ट्रेट 11, एसपी 11, बालको 11, मेयर 11, कमिश्नर 11, एनटीपीसी, सीएसईबी, अडानी पावर, एसईसीएल कोरबा, एसईसीएल कुसमुंडा, सीएसपीडीसीएल, फॉरेस्ट 11, मेडिकल कॉलेज 11, एजुकेशन 11, अधिवक्ता 11 और प्रेस क्लब कोरबा की टीमें हिस्सा लेंगी।
प्रेस क्लब ने सभी क्रिकेट और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएँ और आयोजन की गरिमा को और बढ़ावा दें।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *