कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने भोला गोस्वामी को बनाया गया पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक का अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कोरबा। कांग्रेस पार्टी में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भोला गोस्वामी की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति से ब्लॉक क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पहले अब कांग्रेस पार्टी में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और सशक्त बनाने के लिए पार्टी के विचारधारा के प्रति समर्पित और संगठन हित में आगे खड़े रहकर काम करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी वाले पदों पर नियुक्त किया जा रहा है। जिसमें पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए भोला गोस्वामी की नियुक्ति की गई है।

भोला गोस्वामी लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर संगठन हित में कार्य करते आ रहे हैं और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सशक्त पकड़ रही है। नेताओं का मानना है कि भोला गोस्वामी संगठन के लिए एक मजबूत, अनुभवी एवं जमीनी नेतृत्वकर्ता है, उनके नेतृत्व में पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाएगी और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। साथ ही संगठनात्मक मजबूती के माध्यम से युवाओं, किसानों, आदिवासियों एवं श्रमिक वर्ग की आवाज को मजबूती से मंच तक पहुंचाया जाएगा।

ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी भोला गोस्वामी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि यह नियुक्ति पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी को और अधिक तैयार करेगी


