राजनीतिक और व्यवसायिक रंजिश के कारण साजिश रचकर की गई भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या, संदेही हिरासत में, जल्द होगा खुलासा
कोरबा। कटघोरा के भाजपा नेता और जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की चाकू व टंगिया मारकर जघन्य हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिल चुका है जिससे मामले में रंजिश के कारण साजिश रचकर हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि साजिश व्यक्तिगत है या राजनीतिक या व्यावसायिक इसका खुलासा होना बाकी है। मामले के तार कटघोरा समेत पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम को साजिशकर्ता के संदेह में क्षेत्र के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तब उसने कई राज उगले। घटना में 5 लोगों की संलिप्तता इस मामले में अब तक सामने आई है।

अब संदेही के बताए अनुसार हमला में शामिल अन्य लोगों की धरपकड़ की जा रही है। हमले में प्रयुक्त कार का भी मिलना बताया जा रहा है। सूत्र बताते है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक ऐसी कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है, अधिकारी मामले में जांच जारी होने की बात कह रहे हैं।


