Uncategorized

कोरबा दीपका क्षेत्र बिजली कार्यालय में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

अनाप-शनाप बिजली बिल और लाइन कटाने का आरोप लगा जताया आक्रोश

कोरबा। कोरबा-पश्चिम दीपका क्षेत्र वार्ड क्रमांक 2 ज्योति नगर की आक्रोशित महिलाओं ने बिजली विभाग दीपका कार्यालय पहुंचकर अनियमित और अत्यधिक अनाप-शनाप बिजली बिलों तथा घरों की लाइन काटे जाने का आरोप लगा उसके विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बिजली अधिकारी व कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई और चेतावनी दी कि यदि बिलों का सुधार और कटी हुई लाइनों को तुरंत बहाल नहीं किया गया तो वे जन-आंदोलन के तहत कार्यालय का घेराव करेंगी।
वार्ड की महिलाओं का आरोप लगाते हुए कहना हैं कि दीपका बिजली विभाग नियमित रूप से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को भी मनमाने और बेतहाशा बिल भेज रहा है इसके अलावा विभाग ने कई घरों के बिजली कनेक्शन के तार काटकर लाइन काट दी है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Oplus_131072

महिलाओं ने अधिकारियों और कर्मचारियों के दोहरे मापदंड का भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक ओर तो ईमानदार उपभोक्ताओं पर सख्ती की जा रही है, वहीं दूसरी ओर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।

Oplus_131072

आक्रोशित महिलाओं ने अधिकारियों को दो टूक शब्द में स्पष्ट संदेश चेतावनी दी हैं की अनाप-शनाप बिजली बिलों का तत्काल सुधार नहीं किया गया और जिन घरों की बिजली लाइन काटी गई है उन्हें तुरंत बहाल नहीं किया गया, तो दीपका बिजली कार्यालय का घेराव करेंगे और एक जन-आंदोलन शुरू करेंगे। इसकी सारी जवाबदारी और होने वाली समस्याओं के लिए दीपका का बिजली विभाग जिम्मेदार होगा।
​इस विरोध प्रदर्शन में वार्ड की अनीता तिवारी, कंचन देवी, प्रभा देवी, रानी देवी, चुनी देवी, सिपल देवी, चंदा सिंह, ममता वर्मा, बबीता सोनी रूबी देवी, शिवराम, सावित्री केवट सहित ज्योति नगर वार्ड की अन्य महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *