Uncategorized

ठंड ने बदला बच्चों का स्कूल शेड्यूल:जिले के सभी स्कूलों का टाइम टेबल रीसेट, DEO का त्वरित आदेश

कोरबा। जिले में बढ़ती ठंड और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को सभी स्कूलों के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव का आदेश जारी किया है। यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और मदरसा स्कूलों पर लागू होगा।जारी निर्देशों के अनुसार,

कक्षा 1 से 5सुबह 8:30 से दोपहर 12:00 बजे तक क्लास संचालित होंगी।

कक्षा 6 से 12 पहली शिफ्ट: 8:30 से 12:30 बजे,

दूसरी शिफ्ट: 12:15 से 4:30 बजेइसके अलावा हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों का समय बदलकर

सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक कर दिया गया है।

यह संशोधित समय-सारणी 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। DEO ने सभी स्कूल प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे नए समय का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। वहीं सूचना विभाग को आदेश की जानकारी सभी स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए हैं।जिले में लगातार गिरते तापमान और कड़ाके की ठंड को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिसे अभिभावकों ने भी सराहा है।

Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *