Uncategorized

आजादी के 75 साल बाद अब बनेगी कुदमुरा से श्यांग तक पक्की सड़क, कनकी मंदिर बनेगा पर्यटल स्थल 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान दी अनेक विकास कार्यों की सौगात, लगभग 71 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास

 

काेरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्हाेंने विधानसभा रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लगभग 71 करोड़ 23 लाख से अधिक राशि के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जिसके अंतर्गत 44 करोड़ 33 लाख रूपये की राशि के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 26 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक राशि के 32 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल हैं। क्षेत्रवासियाें के लिए सबसे अहम कुदमुरा से श्यांग की कच्ची सड़क जिसकी सूरत अाजादी के 75 साल बाद भी नहीं बदली थी उसे पक्की सड़क बनाने की घाेषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। जिससे लाेगाें में खुशी की लहर दाैड़ गई। इसके अलावा उन्हाेंने कनकेश्वर महादेव (कनकी) मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, ग्राम चिर्रा और कुदमुरा में धान खरीदी केंद्र खाेलने, करतला में जिला सहकारी बैंक की शाखा खाेलने व रामपुर और उमरेली में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ करने की घाेषणा भी की।

इन विकास कार्याे का किया गया लाेकार्पण

रामपुर विधानसभा क्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री श्री बघेल क्षेत्रवासियों को सौगात देते हुए अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिसके तहत लोक निर्माण विभाग उपसंभाग कोरबा के अंतर्गत 28 करोड़ 28 लाख के चांपा गेवरा रेलमार्ग पर उरगा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ओव्हर ब्रिज निर्माण के 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग कोरबा संभाग में 9 करोड़ 14 लाख 88 हजार के तिलाईडबरा से करतला रोड तक 2 कि.मी. लंबा सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित 4 कार्य, वन विभाग के अंतर्गत 2 करोड़ 24 लाख 93 हजार के 8 सड़क निर्माण कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के 8 कार्य हेतु 2 करोड़ 14 लाख 57 हजार, जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत 1 करोड़ 81 लाख 91 हजार के 10 विभिन्न कार्य तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 6 करोड़ 8 लाख 76 हजार के 2 कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार शिलान्यास एवं भूमिपूजन के कार्यों के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 20 करोड़ 53 लाख 77 हजार के 22 कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल कंपनी मर्यादित कोरबा के 3 करोड़ 99 लाख 63 हजार के 2 कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग कोरबा अंतर्गत 1 करोड़ 42 लाख 24 हजार के 2 कार्य तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 94 लाख 60 हजार के 6 कार्य शामिल हैं।

भेंट-मुलाकात के दाैरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई ये घोषणाएं

1. कुदमुरा से श्यांग तक पक्की सड़क

2. ग्राम चिर्रा और कुदमुरा में धान खरीदी केंद्र

3. चिर्रा में सांस्कृतिक मंच और मुक्तिधाम का निर्माण

4. बरपाली में सेजेस

5. रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी का निर्माण, प्रत्येक के लिए 5-5 लाख का प्रावधान

6. ग्राम तरदा, केवराद्वारी और चिर्रा के हाई स्कूलों का हायर सेकेंडरी में उन्नयन.

7. कनकी ग्राम में हायर सेकेंडरी स्कूल और कुदुरमाल ग्राम में हाई स्कूल भवन का निर्माण 

8. कनकेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा 

9. ग्राम करतला में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी

10. चिर्रा ग्राम में स्वसहायता समूह के लिए प्रशिक्षण भवन का निर्माण

11. रामपुर और उमरेली में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ होगा