ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा ने छत्तीसगढ के 21 सीट पर की प्रत्याशी की घोषणा, कोरबा विधानसभा से लखनलाल को मौका

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, इसमें भाजपा ने उम्मीदवारों का नाम ऐलान करने में बाजी मारी है। गुरूवार को 90 सीट वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के 21 सीटों में उम्मीदवारों का नाम ऐलान कर दिया है। जिसमें सबसे अहम कहे जाने वाले कोरबा विधानसभा में इस बार लखन लाल देवांगन को टिकट देते हुए प्रत्याशी बनाया गया है। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व लखन लाल देवांगन कोरबा में महापौर के पद पर पदस्थ थे जिसके बाद उन्होंने कटघोरा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने विधायक प्रत्याशी बनाया था और विजय हासिल कर विधायक बने थे। बाद में कटघोरा से दूसरी दफे उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन वर्ष 2023 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने लखनलाल देवांगन को कोरबा विधानसभा सीट से टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया है। लखनलाल देवांगन के कोरबा विधानसभा में उतरने के बाद अब कांग्रेस उनके खिलाफ किसे प्रत्याशी बनाती है या तो समय ही बताएगा, लेकिन वर्तमान में अभी प्रदेश के राजस्व मंत्री कोरबा विधानसभा से तीन बार लगातार चुनाव जीतते आए हैं। इस बार यदि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कोरबा विधानसभा से टिकट मिलता है तो निश्चित तौर पर मुकाबला दिलचस्प रहेगा। क्योंकि अभी तक राजस्व मंत्री जैसे अग्रवाल कोरबा विधानसभा से अपराजित रहे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने कटघोरा विधानसभा में पूर्व में दांव आजमाने वाले लखनलाल देवांगन पर इस बार कोरबा विधानसभा में दांव आजमाया है। इसे लेकर तरह-तरह कयासों का दौर जारी हो गया है, निश्चित तौर अब कोरबा विधानसभा से लखन लाल देवांगन के सामने आ जाने से कोरबा विधानसभा चुनाव और भी कांटे का मुकाबला होगा।

