कोरबा

विधायक माेहितराम ने किया पसान में कार्यकर्ताओं से मुलाकात, सभी हुए गदगद

काेरबा। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) माेहितराम रविवार काे सघन दाैरा में पाेड़ी-उपराेड़ा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत पसान पहुंचे। जहां रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से उन्हाेंने सौजन्य भेट मुलाकात की। जिसके बाद वे ग्राम पंचायत कर्री में पहाड़ के ऊपर आयोजित कार्यक्रम सिद्ध बाबा के पूजा-अर्चना एवं मंच के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

विधायक माेहितराम के साथ मे जिला पंचायत सदस्य रामनारायण उरटी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती संतोषी पेन्द्रो, उपाध्यक्ष श्रीमती राम पियारी जाखड़, जनपद सदस्य श्रीमती पूजा मरावी, ग्राम पंचायत कर्री के सरपंच रोहणी मरावी, कुम्हारीसानी सरपंच शुभावन कोरचे, सेमरा सरपंच अशोक आर्मो, पसान उप सरपंच राजकुमार पांडेय शास्त्री, प्रकाश चंद जाखड़, सरोज अग्रवाल तथा क्षेत्र के जन प्रतिनिधिगण समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।