मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे चिर्रा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया स्वागत, समूह की महिलाओं ने साफा बांधकर किया अभिनंदन

कोरबा। कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चित्रचिर्रा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंच गए। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। साथ ही महिला समूह ने साफा बांधकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मड़वारानी समूह की अध्यक्ष कुंती राठिया की मांग पर मुख्यमंत्री ने सेल्फी ली। रीपा में वाईफाई संचालन का मुख्यमंत्री और सांसद और मंत्री ने बटन दबाकर शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को रीपा में गढ़कलेवा और कॉफी पॉइंट संचालन के निर्देश अधिकाारियों कोो दिए। उन्होंने दोना पत्तल,चप्पल निर्माण की गतिविधियां देखी और समूह का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने ऐश ब्रिक्स निर्माण और पेवर ब्लॉक निर्माण का अवलोकन किया। युवा मितान और समूह द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने पुट्टी निर्माण और गोबर पेंट निर्माण का अवलोकन किया, साथ ही समूह के साथ ग्रुप फ़ोटो खिंचवाई।

रीपा ने बदली स्थानीय लोगों की दशा, अब आर्थिक उन्नति की राह पर
ग्राम-चिर्रा में रीपा के अंतर्गत अलग अलग समूह द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में दिव्यांग ललिता राठिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जानकारी दी। जिसमें बताया कि यहां 15 गतिविधि चल रही है। जिसमें 64 लोग जुड़े है। उनमें 18 पुरुष और शेष महिला हैं। वे अब हल्दी मिर्च मसाला, आटा, सुगंधित चावल, आचार, चना मुर्रा, दोना पत्तल, चप्पल, ईंट, गोबर पेंट, पुट्टी व चैन लिंक फेंसिंग का निर्माण कर रहे हैं। उन्हें अब तक ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, आदिवासी विभाग से हल्दी मिर्च मसाला, दोना पत्तल, बेशन ,आटा, ईंट का ऑर्डर मिला है। 200 जोड़ी चप्पल का ऑर्डर आदिवासी विकास विभाग से मिला है। आरईएस से 7 हजार लीटर गोबर पेंट का ऑर्डर मिला है। अभी तक 6 लाख रुपया से ऊपर की बिक्री हो चुकी है विभिन्न सामग्रियों की। जिसमें 2 लाख 15 हजार का शुद्ध मुनाफा हुआ। प्रत्येक को औसतन 4 से 5 हजार रुपए की आमदनी हुई। अभी ऑर्डर जारी है।

