Uncategorized

फ्लोरा मैक्स कम्पनी के ठगी की शिकार महिलाओं ने किया चक्काजाम-प्रदर्शन, सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज 

कोरबा। फ्लोरा मैक्स कम्पनी से ठगी की शिकार होने के बाद शहर के तानसेन चौक पर आंदोलन करते हुए रविवार को चक्काजाम-प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के खिलाफ सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। एम्बुलेंस का रास्ता रोकने और सरकारी काम मे बाधा पहुंचाने के अलग-अलग मामलों में बनाये गए आरोपी। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर करेगी आगे कार्यवाही। महिलाओं ने बिना अनुमति लिये किया था चक्काजाम, प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला रोक दिया था। फ्लोरा मैक्स कंपनी ने की है 100 करोड़ से अधिक की ठगी। मामले में डायरेक्टर समेत 13 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल में। एडिशनल एसपी यूवीएस चौहान ने बताया कि प्रदर्शन के चक्कर में एंबुलेंस वहां के चालक को रास्ता बदलना पड़ा जबकि चक्काजाम करने के लिए महिलाओं ने कोई अनुमति नहीं ली थी। आगे वीडियो फुटेज के आधार पर इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।