Uncategorized

पतुरियाडांड जंगल में पत्नी ने दी गाली तो पति ने मारपीट करते हुए की थी हत्या, गिरफ्तार

मोरगा के जंगल में महिला की हत्या का मामला सुलझा, रास्ते मेें चलते समय थकने के बाद हुआ था विवाद

कोरबा। मोरगा के पतुरियाडांड जंगल में महिला की हत्या के मामले में आरोपी उसका पति निकला। रास्ते में चलते समय विवाद होने पर पत्नी ने उसे गाली दी थी। जिसपर हुए आक्रोशित होकर मारपीट करते हुए उसने उसकी जान ले ली थी।

बांगो थाना के मोरगा चौकी अंतर्गत पतुरियाडांड जंगल में शुक्रवार की सुबह एक महिला की लाश मिली थी। सूचना पर पुलिस के साथ ही डॉ. सत्यजीत कोसरिया, प्रधान आरक्षक हेमंत चौहान व आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा के साथ सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट की टीम भी जांच में पहुंची थी। जहां परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो कुछ ही घंटे में मामला सुलझ गया। महिला की शिनाख्त पतुरियाडांड निवासी धनमति आर्मो (24) के रूप में हुई। उसकी हत्या उसके ही पति विशाल आर्मो ने की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति विशाल ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामूली विवाद में मारपीट करके कर दी हत्या 

पुलिस के मुताबिक आरोपी विशाल गुरुवार को पत्नी धनमति के साथ बच्चों को लेकर अरसिया गांव से पतुरियाडांड़ स्थित अपने घर जा रहा था। रास्ते में धनमति थक जाने की वजह से रूक गई। उसने थोड़ी देर रूकने को कहा तो विशाल उसे जबरन चलने को बोला। इस दौरान विवाद होने पर धनमति ने उसे गाली दे दी। इससे गुस्साए विशाल ने उससे मारपीट की। फिर उसे जबरन आगे ले जाने लगा। चट्‌टान के रास्ते से गुजरते समय विशाल ने डंडा से पत्नी के सिर पर हमला किया। जिससे घायल होकर धनमति चट्‌टान से नीचे गिरी और उसकी मौत हो गई।