ट्रांसपोर्टनगर में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को कोरबा पुलिस ने सुलझाया, कबाड़ चुनने वाले युवक ने आपसी रंजिश की वजह से ली थी मोटर गैरेज संचालक की जान
विशेष टीम को मिली सफलता, पहले भी चोरी के मामले में पकड़ा चुका है हत्या का आरोपी

कोरबा। शहर के ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में मोटर गैरेज संचालक के अंधे कत्ल के मामले में पुलिस की विशेष टीम ने सफलता हासिल करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गैरेज संचालक के आए दिन गाली-गलौच व मारपीट की वजह से आरोपी ने उसकी हत्या की थी।

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्वार्थ तिवारी द्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान व श्रीमती नेहा वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के पर्यवेक्षण मे एक टीम गठित किया गया जिसमे चौकी प्रभारी सीएसईबी लक्ष्मण खुंटे एवं सायबर सेल प्रभारी अजय सोनवारी को दिशानिर्देश प्राप्त हुआ।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशानिर्देश के परिपालन मे टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, टीम के साथ फोरेंसिक अधिकारी, डॉग स्कॉड को भी शामिल किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल कि बारीकी से जॉच की गई, जॉच के दौरान पाया गया की मामले में घटनास्थल का निरीक्षण कर आहत का 01 जोड़ी चप्पल, एक नग गमछा तथा घटना में प्रयुक्त एक सफेद मटमैला रंग का वेस्टर्न टॉयलेट सीट को जप्त किया गया है।
मामले का आहत खेमलाल बंजारे उपचार के दौरान दिनांक 28.11.2024 को सुबह 08:05 बजे डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में फौत हो गया है, जिसकी मृत्यु के संबंध में पुलिस थाना गोलबाजार जिला रायपुर में मर्ग क. 0/1080/2024 धारा 194 बी.एन.एस.एस. कायम कर मृतक खेमलाल बंजारे के शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम कराया गया है. पी.एम. रिपोर्ट अप्राप्त है, जो पुलिस थाना गोलबाजार जिला रायपुर से मर्ग क. 0/1080/2024 धारा 194 बी. एन.एस. से संबंधित मर्ग दस्तावेज छायाप्रति प्राप्त कर मामले में धारा 103 (1) बी.एन.एस. जोड़ा गया है। मामले में टीम के द्वारा घटनास्थल तथा आस पास के लोगों से पूछताछ किया गया और गवाहों के बयान को बारीकि से अवलोकन करने पर एक संदेही नीला रंग जैकेट पहने व्यक्ति को घटनास्थल पर देखा गया, जिसमे घटना स्थल के आसपास घुम रहे संदेहियों की पहचान कर उनसे पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान संदेही विकास काठे पिता काके सिंह काठे उम्र 19 वर्ष सा० बाल विहार स्कुल के सामने अटल आवास पम्पहाउस, गेरवाघाट चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ०ग०) को तलब कर समक्ष गवाहों के पुछताछ करने पर बताया है कि वह अभी विगत 02 सप्ताह से बुधवारी बाजार में बने ओव्हर ब्रीज के उपर सोता है तथा लोहा टीना कबाड़ बिनने का काम करता है। संदेही जब 4-5 साल का था तब से उसके माता पिता कि मृत्यु हो गई है तब से लावारिस है। वह कभी स्कुल नही गया है बस अपना नाम लिखने सीखा है। अर्जुन चौहान निवासी बाल विहार के सामने अटल आवास पम्पहाउस गेरवाघाट का है, जो कभी कभार इसका देखरेख करता था। यह टीपी नगर कोरबा में रोज लोहा टीना बिनने का काम करता था तथा अपना जीवन यापन करता था।
टीपी नगर में ही खेमलाल बजारे रहता था, जो आये दिन उसे कबाड़ बिनने पर चोरी करते हो कहकर गाली-गलौच करते रहता था और मारता पीटता भी था। अभी घटना के 3-4 दिन पहले भी खेमलाल बंजारे इसे मारपीट किया था। तुलसीनगर जंगल में संदेही ने एक शराब का पव्वा छिपाकर रखा था उसे दिनांक 18.11.2024 के रात्रि करीब 11:30 बजे लेकर पैदल राजू होटल खाना लेने जा रहा था। तरुण गैरेज मोड़ में नाली के पास खेमलाल बंजारे बैठकर हांफ रहा था तथा शराब के नशे में था, जो इसे देखते ही गाली गलौच करने लगा और इसे मारने के लिये उठने लगा तो यह अपने पास रखे देशी शराब के पव्वा से खेमलाल के सिर में मार दिया तब वह नाली में गिर गया उसी समय राजू होटल तरफ से एक मोटर सायकल वाले को आते देखा तो रोड के उस पास ट्रेलर के डाला के पिछे छिप गया और आस पास देखा तो सुलभ शौचालय के सामने स्थित ठेला के पिछे एक टॉयलेट शीट पडा था जिसे उठाकर लाया और 02 बार खेमलाल बंजारे के सिर में जोर-जोर से पटक कर उसे मार दिया, टॉयलेट शीट खेमलाल के सिर में ही छोड़ दिया। फिर खेमलाल के पैंट के जेब को देखा तो बाये जेब में 500 रू. रखा था जिसे निकालकर पैदल बुधवारी बाजार ओव्हर ब्रीज आ गया तथा खाना खाकर सो गया। खेमलाल बंजारे के जेब से निकाला सारा पैसा खाने पिने में धीरे-धीरे खर्च हो गया है। घटना दिनांक के समय वह नीला रंग को जैकेट पहना था, विकास काठे के पेश करने पर एक पुराना इस्तेमाली नीला रंग का जैकेट को जप्त किया गया है। उपरोक्त घटना का प्रकरण में आरोपी विकास काठे पिता काके सिंह काठे उम्र 19 वर्ष सा० बाल विहार स्कुल के सामने अटल आवास पम्पहाउस, गेरवाघाट चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ०ग०) के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।