Uncategorized

ED की टीम पहुंची शहर के पॉम मॉल, हो रही दस्तावेजों को जांच, ट्रांसपोर्टिंग कारोबार से जुड़े है संचालक

शहर में मचा हड़कंप, कुछ दिन पहले निहारिका क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कंपनी ब्लैक स्मिथ के दफ्तर पर टीम ने मारा था छापा

कोरबा। प्रदेश में कोयला ट्रांसपोर्टिंग में गड़बड़ी की जांच कर रही ED की टीम अब शराब एवं राखड़ ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े व्यापारियों के दफ्तर व आवास में छापा मार रही है। इसी कड़ी में आज ED की टीम ने शहर पहुंचकर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पॉम मॉल में टीम ने दबिश दी

ED की जांच का दायरा अब बढ़ता जा रहा है, जिसमें कोयला कारोबारियों के बाद अब शराब और राखड़ ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े कारोबारी भी रडार में आ रहे हैं। इसी सिलसिले में पिछले हफ्ते जहां ED की टीम ने निहारिका के पास स्थित ब्लैक स्मिथ कंपनी के दफ्तर पहुंचकर छानबीन की थी वही आज फिर से टीम शहर पहुंची। यहां ट्रांसपोर्टनगर स्थित पॉम मॉल पहुंचकर टीम जांच पड़ताल कर रही है। सूत्र बताते है कि मॉल में संचालित बार और पॉम मॉल के संचालक राखड़ ट्रांसपोर्टिंग का कारोबार करते हैं। पिछली बार टीम ने ब्लैक स्मिथ के दफ्तर में जांच-पड़ताल की थी। जहां से मिले दस्तावेजों के आधार पर आज टीम पॉम मॉल पहुंची है, जिसके संचालक भी ब्लैक स्मिथ से जुड़कर राखड़ ट्रांसपोर्टिंग करते है। ED के इस कार्यवाही के बाद शहर में एक बार फिर हड़कंप मच गया है।