Uncategorized

अंतिम दिन आज धमूधाम से किया गया गणेश विसर्जन, डीजे के धून पर जमकर थिरके समिति वाले

कोरबा। गणेशोत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर आज मंगलवार को आयोजन समितियों ने धूमधाम से गणेश बप्ता को विदाई दी। इस दौरान डीजे समेत ढोल-नगाड़ों के बीच गानों की धून पर समिति वालों ने एक-दूसरों को गुलाल लगाया और फिर जमकर नाचे-थिरके। कोरबा शहर समेत उपनगरीय क्षेत्र बालकोनगर, दर्री, कुसमुंडा, दीपका, कटघोरा, हरदीबाजार, पाली समेत हर क्षेत्र में सुबह से शाम तक गणेश विसर्जन का दौर चला।