ब्लूटूथ स्पीकर के चक्कर में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, फिर बचने के लिए गांव के बाहर शव ले जाकर दफना दिया
24 घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझाया मामला

कोरबा। बांगो थाना अंतर्गत कोठाबार कोनकोना निवासी छतराम धनुहार पिता रामनारायण धनुहार उम्र 32 वर्ष और उसके छोटे भाई शिवचरण धनुहार के बीच गुरुवार को शराब के नशे में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी। जहां छतराम ने ब्लूटूथ स्पीकर को ले लिया है कहकर शिवचरण से विवाद किया। बात ज्यादा आगे बढ़ने से मृतक का भाई शिवचरण धनुहार घर आ गया तो पीछे-पीछे छतराम धनुहार पहुंच गया जो झगड़ा करने लगा। तब गुस्से में आकर शिवचरण धनुहार ने पास में रखे लोहे के राड से सिर में मार दिया। छतराम घायल हो गया उसका खून देखकर आरोपी शिवचरण वहां से भाग गया। फिर वह अगले दिन सुबह आकर देखा तो हल्का हल्का सांस चल रहा था जो थोड़ा देर बाद मर गया। आरोपी छतराम ने मृतक के शरीर को पूरा ढक दिया सिर्फ चेहरा दिख रहा था। आसपास परिवार को स्वयं से गिर जाने से मरना बताया और घटना की पूरी जानकारी न देते हुये उसे दफन कर दिया। पुलिस ने मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी शिवचरण धनुहार के निशानदेही पर कब्र खुदवाकर शव का बाहर निकाला। आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। बांगो पुलिस ने यह कार्यवाही तत्काल की है जिसमें थाना के सउनि ओमप्रकाश परिहार, प्रआर, शिवशंकर सिंह, आरक्षक अशोक खरे, गजेन्द्रपाल बिंझवार, अनिल पोर्ते, अभिषेक पाण्डेय, जयप्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी भाई शिवचरण