राजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह अग्रवाल की सभा में उमड़ रही है भीड़, माता-बहन कर रही पुष्प वर्षा, पट्टा वाले भईया के नाम से जयकारे भी लग रहे

कोरबा। विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए अभी लगभग सप्ताह भर का समय शेष रह गया है। ऐसे में प्रचार प्रसार जोरों पर है। कोरबा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का चुनाव प्रचार भी जबरदस्त तरीके से चल रहा है। वे जिन वार्डों में पहुंच रहे हैं वहां पर आम लोगों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर माता बहनों की उपस्थिति ज्यादा है उनके जनसभा के दौरान भीड़ उन्हें पट्टा वाला भैया कहते हुए संबोधन कर उनके पक्ष में नारेबाजी करती नजर आती है। कई वार्डों में उन पर महिलाएं पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर उनका स्वागत अभिनंदन करती हैं। गली मोहल्ले में माता बहनों का जन सैलाब घरों से बाहर निकाल कर आ रहा है इसलिए साफ दर्शाता है कि शहर की जनता कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल को भरपूर साथ दे रही है और उनका समर्थन भी कर रही है। जय सिंह अग्रवाल ने एक सभा के दौरान कहा कि कोरबा की जनता उनका घर और परिवार है, जिले के लाखों घरों परिवार में प्यार हुआ भरोसे का अटूट रिश्ता कायम हो चुका है इन्हीं रिश्तो का कोई एक नाम नहीं बल्कि भावनाओं की मजबूती से बनी संबंधों की वह श्रृंखला है जो जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री अग्रवाल के हर कार्यक्रम में छोटी बड़ी जनसभा में यूं ही लोगों की भीड़ नजर आ रही है। जिससे निश्चित तौर पर उनका मनोबल भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है।