जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में मतदाताओं को नहीं भाए नए प्रत्याशी, पुराने पर ही जताया भरोसा, गणेश कुलदीप को बनाया नया अध्यक्ष तो नूतन सिंह ठाकुर को पुन: सचिव

कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा का 07 अप्रैल को चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सोमवार को मतगणना के बाद प्राप्त मतों के आधार पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संघ के नए अध्यक्ष गणेश कुलदीप बने। वहीं सचिव के पद पर नूतन सिंह ठाकुर पुन: निर्वाचित हुए। एक तरह से मतदाताओं ने अध्यक्ष और सचिव पद पर नए प्रत्याशियों के बजाए पहले के पदाधिकारियों को मौका दिया है।

जानिए पदवार किस प्रत्याशी को मिले कितने मत
अध्यक्ष
गणेश कुलदीप 306 मत (विजयी)
सुधीर निगम 270 मत
अब्दुल रहमान 124
धनेश कुमार 11
उपाध्यक्ष वरिष्ठ (पुरुष)
अनीश कुमार सक्सेना को 308 मत (विजयी)
नरेश कुमार साहू को 186 मत
बद्री प्रसाद मोदी को 161 मत
संदीप प्रजापति को 34 मत
उपाध्यक्ष कनिष्ठ (महिला)
शिव कुमारी कंवर को 282 मत (विजयी)
उत्तरा राठौर को 232 मत
राजेश्वरी राठौर को 190 मत
सचिव
नूतन सिंह ठाकुर को 287 मत (विजयी)
सुनील यादव को 264 मत
रघुनंदन सिंह ठाकुर को 139 मत
प्रशांत कुमार को 21 मत
सहसचिव
राजू कुमार देवांगन को 271 मत (विजयी)
नंदकिशोर पासवान को 187 मत
बालक राम बरेठ को 127 मत
सौरभ अग्रवाल को 124 मत
कोषाध्यक्ष
अमरनाथ कौशिक ने 433 मत (विजयी)
सुनील कुमार सोनवानी 267 मत
ग्रंथालय सचिव
राजकुमार यादव को 343 मत(विजयी)
क्रांति कुमार श्रीवास को 220 मत
कमलेश कुमार श्रीवास को 140 मत
सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव
लक्ष्मण प्रसाद पटेल 465 मत (विजयी)
सुरेश कुमार महंत को 237 मत
कार्यकारिणी सदस्य 6 पद
छतराम साहू 521 मत
ज्योति वर्मा 507 मत
रीता पुलश्त 472 मत
रोमेश सिह ठाकुर 401 मत
खेम लाल किशोर 397 मत
रामेश्वर सिह कंवर 390 मत
