कोरबा
जैन पब्लिक स्कूल की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे
गोढ़ी स्थित स्कूल से बच्चों को छोड़ने कटघोरा जा रही थी बस, छूरी के पास हुआ हादसा

कोरबा। बच्चों को छोड़ने जा रही जैन पब्लिक स्कूल के बस में एकाएक आग लग गई। ड्राइवर की सतर्कता से बच्चों को बस से उतार लिया गया। जिससे बड़ी घटना टल गई और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
शहर के समीप गोढ़ी स्थित जैन पब्लिक स्कूल से आज शाम बच्चों को लेकर बस छुरी व कटघोरा छोड़ने जा रही थी। उसी दौरान छुरी मुख्य मार्ग में बस में आग लग गई। धुआं उठते ही आनन-फानन में बच्चों को बस से उतार लिया गया। साथ ही घटना की जानकारी दमकल को दी गई। कल जब तक पहुंची तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना से स्कूल बस की सुरक्षा के नियम को लेकर सवाल उठने लगे हैं, साथ ही परिवहन विभाग के उड़नदस्ता की जांच पर भी उंगली उठ रही है।
