निजात अभियान के चक्कर में नहीं बिक रही थी नशीली दवा…नशे के साैदागर जाम माल काे खपाने के लिए ले जा रहे थे बिलासपुर, रास्ते में फिल्मी स्टाईल से हरदीबाजार पुलिस ने पकड़ा
आरोपियों के कब्जे से बड़े पैमाने पर नशीली दवा की गई जब्त, रतनपुर व कुसमुंडा निवासी नशे के साैदागर गिरफ्तार, एक अन्य मामले में ग्रामीण के कब्जे से 90 लीटर महुआ शराब जप्त

काेरबा। जिले में एसपी संताेष सिंह द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान का असर नशीली दवाई का गढ़ बन चुके कुसमुंडा में भी हुआ है। जहां लाेगाें के जागरूक हाेने और पुलिस की सक्रियता के चलते नशीली दवा पहले की तरह नहीं बिक पा रही है। ऐसे में नशे के साैदागराें द्वारा नाबालिग व युवा वर्ग काे उपलब्ध कराने के लिए लाकर रखे गए नशीली दवाई का खेप जाम हाे गया था। एक्सपायरी डेट खत्म हाेने पर नशीली दवा खराब न हाे इसलिए नशे के साैदागर साेमवार काे उसे खपाने के लिए बिलासपुर ले जा रहे थे। जिसमें कुसमुंडा में नशीली दवा बेचने वाले विमल सागर उम्र-23 व प्रकाश साहनी उम्र-24 समेत उनका साथी दीपक आर्माे-उम्र 25 निवासी सीस (रतनपुर) था। वे सोल्ड पल्सर मोटर सायकल में नशीली दवाई रखकर कुसमुण्डा से हरदीबाजार होते हुए पाली की ओर रवाना हुए। इसकी सूचना भले ही कुसमुंडा टीअाई राजेश जांगड़े काे नहीं मिली लेकिन तगड़ी मुखबिर नेटवर्क हाेने से हरदीबाजार चाैकी प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा तक सूचना पहुंच गई। फिर क्या चाैकी प्रभारी मयंक मिश्रा ने हमराह स्टॉफ एवं गवाह को साथ लेकर ग्राम रलिया नर्सरी के पास मेन रोड पर जाकर नाकेबंदी कर घेराबंदी किया। जहां कुछ देर बाद ग्राम रलिया की ओर से माेटर साइकिल में 3 लाेग अाते दिखे। उन्हें राेकने की काेशिश की गई ताे वे भागने लगे। पुलिस टीम ने फिल्मी स्टाईल से पीछा करके उन्हें राेक लिया। हालांकि उनमें से एक व्यक्ति प्रकाश साहनी घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकला। बाकी दाेनाें पकड़े गए। तलाशी लेने पर मोटर सायकल के सीट के नीचे से कुल 54 स्ट्रीप spasx plus tablet जिसमें प्रत्येक में 08-08 नग नशीली टेबलेट कुल 432 नग नशीली टेबलेट मिली, उक्त नषीली टेबलेट एवं सोल्ड पलसर मोटसर सायकल को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा सदर 21, 22 एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 596/2022 धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेजा गया। प्रकरण के फरार आरोपी का तलाश किया जा रहा है।

इसी तरह हरदी बाजार चौकी पुलिस की टीम ने अभियान चलाते हुए मौहाडीह निवासी रवि शंकर के कब्जे से 90 लीटर महुआ शराब की खेप जबकि है पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।