छत्तीसगढ़

कैरियर की राह में गरीबी नहीं बनी रोड़ा, बाजार में आलू-प्याज बेचकर की तैयारी और बन गए “जीएसटी” इंस्पेक्टर

छत्तीसगढ़। शहर के सीतामढ़ी का युवक बबलू गुप्ता हाल ही में जीएसटी (वस्तु एंव सेवा कर) इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त हुआ है। इसके लिए न तो उन्होंने महंगी कोचिंग क्लास ली थी और न ही लाखों रुपए खर्च किया। बबलू गुप्ता के पिता संतोष गुप्ता बाजार में आलू-प्याज बेचकर घर खर्च चलाते हैं, जो किसी तरह से इस महंगाई भरे दौर में अपने परिवार का गुजारा करते हैं।

ऐसे में बबलू गुप्ता ने जब सिविल सर्विस की तैयारी करने का फैसला किया, तो उसके पास कोचिंग क्लास जाने के लिए पैसे नहीं थे। लेकिन बबलू ने मुश्किल हालातों के आगे घुटने नहीं टेका और अपने फैसले पर अड़ा रहा। दिन-रात मेहनत की और जीएसटी इंस्पेक्टर बनने में सफलता हासिल कर लिया।

बबलू बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में होनहार होने की वजह से उसके पिता ने उन्हें पढ़ाई करने से नहीं रोका। बबलू रानी रोड स्थित गायत्री स्कूल 2015 में 12वीं 95.6% छत्तीसगढ़ मेरिट सूची में 5वा स्थान हासिल कर कोरबा जिला का नाम रोशन किया था। उसके बाद बबलू लगातार मेहनत करता रहा। 2020 में एसएससी परीक्षा के समय पढ़ाई के साथ-साथ बुधवारी बाजार में बड़े भाई गोपाल गुप्ता के साथ आलू प्याज बेचनेे का काम भी करता था, साथ ही चाचा और पापा की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भी रहता थाl बबलू ने जीएसटी इंस्पेक्टर बनकर गरीब घर के होनहार नौ युवकों को प्रेरणा दी।

बबलू गुप्ता के पोस्टमैन से जीएसटी इंस्पेक्टर तक का सफर

2015 में 12वीं 95.6% छत्तीसगढ़ मेरिट सूची में 5वीं रैंक हासिल कर कोरबा जिला का नाम रोशन किया था। 2018 में पोस्ट ऑफिस में जीडीएस के रूप में सेलेक्ट हुआ और पोस्टमैन के रूप में अपनी सेवा दिया। 2018 में रेलवे ग्रुप डी क्लियर किया लेकिन फिजिकल में रह गया। 2019 रेलवे एनटीपीसी क्लियर करने से 3 नंबर से रह गयाl पोस्ट ऑफिस में काम करते हुए. 2020 में एसएससी सीजीएल का पहला प्रयास किया लेकिन नहीं निकला पायाl 2021 में एसएससी एमटीएस फर्स्ट बार में ही क्लियर कियाl 2022 में एसएससी सीएचएसएल परीक्षा क्लियर किया पर मेन्स में रह गया। 2022 में एसएससी सीपीओ सब इंस्पेक्टर का एग्जाम क्लियर किया लेकिन चेस्ट 2 सेंटीमीटर कम पड़ गया और उसमें भी नहीं हो पाया। 2022 एसएससी सीजीएल फिर से क्लियर किया लेकिन मेन्स में 0.9 नंबर से रह गयाl अंततः एसएससी सीजीएल 2023 क्लियर किया ऑल इंडिया रैंक 641 जीएसटी (एक्साइज इंस्पेक्टर) बन गयाl इस परीक्षा को भी एम.टी.एस. के पद पर कार्य करते हुए क्लियर किया है। एम.टी.एस. के रूप में अभी वह केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग बिलासपुर में पदस्थ है।