Uncategorized

जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा प्लास्टिक हटाओ स्टील अपनाओ रैली का आयोजन

कोरबा।जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत प्लास्टिक हटाओ स्टील अपनाओ रैली का आयोजन शासकीय विद्यालय, मिशन रोड के विद्यार्थियों के साथ किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को प्लास्टिक के कम उपयोग तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प के रूप में स्टील की बोतलों को अपनाने के प्रति जागरूक करना रहा।

रैली शासकीय विद्यालय, मिशन रोड से प्रारंभ होकर जैन भवन तक निकाली गई। विद्यार्थियों ने हाथों में जेसीआई के प्लेकार्ड एवं जागरूकता संदेश लेकर व्यस्त बाजार क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया। रैली के दौरान आमजन को “प्लास्टिक हटाओ, स्टील अपनाओ” का संदेश देते हुए जागरूकता पर्चे वितरित किए गए तथा प्लास्टिक की बोतलों के स्थान पर पुनः उपयोग योग्य स्टील की बोतलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

जैन भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी जी ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता के विषय में संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपायों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों के बीच स्टील की बोतलों का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से बच्चों को स्वयं पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपनाने तथा इसे अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने जेसीआई कोरबा सेंट्रल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में जेसीआई कोरबा सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष आनंद रैकवार, अध्यक्ष सीए त्रिलोकी नाथ बजाज, जेसी उत्कर्ष अग्रवाल, जेसी अंश अग्रवाल, जेसी कपिल विश्वकर्मा, जेसी आदित्य अग्रवाल, जेसी निश्चल तमकोरिया, जेसी हर्ष गुप्ता, जेसी संभव अग्रवाल, जेसी आयुष अग्रवाल, जेसी विवेक अग्रवाल, जेसी नितेश मोदी, जेसी अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य जेसी सदस्य उपस्थित रहे।

इस रैली के माध्यम से जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन की आदत बनना चाहिए।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *