छत्तीसगढ़

मतगणना के 3 घंटे बाद… कोरबा सीट से जयसिंह अग्रवाल 3402 वोट से पीछे, रामपुर से कांग्रेस तो कटघोरा से भाजपा आगे, पाली तानाखार में गोगापा ने ली लीड

कोरबा। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए जारी मतगणना को 3 घंटे पूरे हो गए इसके साथ ही चारों सीट के रुझान में कोरबा और रामपुर के कद्दावर नेता जयसिंह अग्रवाल और ननकी राम कंवर दौड़ में पिछड़े हुए हैं। अभी तक की स्थिति में कोरबा सीट से भाजपा के लखनलाल अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जयसिंह अग्रवाल से 3402 वोट से आगे है। रामपुर विधानसभा से कांग्रेस के फूल सिंह राठिया 3000 वोट से आगे है। कटघोरा विधानसभा से कांग्रेस के पुरोषतम कंवर पीछे चल रहे हैं। वहीं पाली तानाखार सीट से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 1467 वोट से आगे हो चुका है।