कोरबा

कांग्रेस के प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने किया वार्ड 1 एवं 4 में जन संपर्क, आमजन से बोले: अपनी जमीन-अपना घर का कानून कांग्रेस सरकार ने बनाया, झुग्गी वासियों को अब निरंतर पट्टा मिलेगा, शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में हुए बेहतर कार्य 

कोरबा। जिले में कांग्रेस द्वारा अब तक एकमात्र कोरबा विधानसभा सीट से ही प्रत्याशी के रूप में चौथी बार वर्तमान विधायक व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को टिकट दिया है। जिसके बाद विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी के तौर पर उनका जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया है। आज उन्होंने वार्ड क्र 01 एवं 04 में जन संपर्क किया। जन संपर्क वार्ड क्र 01 दलिया गोदाम से प्रारंभ किया गया। जन संपर्क के दौरान वे गली गली पहुंचकर जनता से मिले। उन्होंने उनसे कहा कि अपनी जमीन- अपना घर का कानून राज्य शासन अर्थात कांग्रेस सरकार ने बनाया। जिससे झुग्गी वासियों को अब निरंतर पट्टा मिलेगा। कानून बनने के बाद गरीबों का हक को छीना नहीं जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि सबसे पहले स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने गरीबों को पट्टा दिया और उसके बाद अविभाजित मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह ने गरीबों को पट्टा दिया। उसके बाद सीधे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने यह कार्य किया। एक तरह से गरीबों को पट्‌टा देने का कार्य कांग्रेस सरकार ने ही किया है।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आप सभी ने भरपूर आशीर्वाद देकर पिछले 15 साल से मुझे सेवा का मौका दिया। 10 साल मैंने विपक्ष में रहकर भी कोरबा का विकास किया। पिछले 5 सालों से मंत्री बनने के बाद कोरबा का सर्वांगीण विकास किया। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के बारे में बताते हुए कहा कि बेरोजगारों को रोजगार दिलाने और बेरोजगारी भत्ता देने का कार्य से लेकर शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया गया हैं। दोनों ही क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद स्कूलों के माध्यम से निःशुल्क अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जा रही हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमर क्लीनिक और मोबाइल मेड़िकल यूनिक के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा गली, मुहल्लों, हाट, बाजार तक में इलाज किया जा रहा हैं। किसानों को सम्मान दिया। नगर निगम के पिछले कार्यकाल के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रेणु अग्रवाल के महापौर कार्यकाल के दौरान हर घर तक नल कनेक्शन जोड़ा गया। जिससे आज हर घर तक शुद्ध पेय जल पहुंच रहा हैं। उन्होंने सर्वमंगला नगर के वासियों से वादा किया कि रेल्वे की जमीन होने के बाद भी एक भी झोपड़ी को टूटने नहीं दूंगा। यहां के रहवासियों को पट्टा दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।

15 साल के दौरान किए गए विकास कार्य व शासन की योजनाओं से अवगत कराते हुए जनता से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले तीनों चुनावों के विजयी मतों को मिलाकर इतने मतों से जीताए कि एक रिकार्ड बन जाए। जनसंपर्क के दौरान जयसिंह अग्रवाल के साथ सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, सपना चौहान, संतोष राठौर भी उपस्थित थे। दलिया गोदाम में जन संपर्क में विनोद सोनकर, पंकज अग्रवाल, नितिन अग्रवान, हैप्पी सिंह, सहेत अनेक वार्ड वासी शामिल रहें। सर्वमंगला नहर में रेणु अग्रवाल, दिवाकर, नीता चौहान, संजय यादव, छविराज मरावी, संतोष गोड़, विजय केंवट, राम जायसवाल, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहें। वार्ड क्र 04 में रवि खुंटे, मनीष शर्मा, आबिद अली, कुलदीप, मणिशंकर, शफीद मेमन, रोमी राजवाड़े, चन्द्रराम सोनवानी, पवन यादव, राजू आदिले, डायमंड आदिले, ज्योति दास दिवान, कौशिल्या श्रीवास, गायत्री चौहान, नंदनी चौहान, कोमल साहू, आदी खरे और चन्द्रिका बंजारे सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

आदिले चौक पर पूजा अर्चना, गुरु का मिला आशीर्वाद

जनसंपर्क के दौरान शहर के आदिले चौक के पास जयसिंह अग्रवाल ने गुरू घासी दास भवन में पूजा अर्चना की। जहां उन्हें अपने गुरु का आशीर्वाद मिल गया। श्री अग्रवाल को अध्यापन कराने वालों में शामिल दीवान गुरु जी ने अपनी यादों को ताजा करते हुए कहा कि शुरू से ही जुझारू व संघर्षशील रहे हैं। हक की लड़ाई के लिए कभी पीछे नहीं रहे हैं। कोरबा के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान हैं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि विकास की गति को बनाए रखने के लिए हमें फिर से एक बार जयसिंह अग्रवाल को विजयी बनाने के लिए तन-मन-धन से जुड़ जाना चाहिए।