कोरबा

ब्रेकिंग न्यूज: कोरबा में चेकिंग के दौरान दीपका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मारूति वेगानार कार में मिला 10 लाख रुपए का सोने-चांदी के आभूषण, बलौदा निवासी व्यक्ति कर रहा था अवैध परिवहन

कोरबा। नए पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला के एक्शन के बाद लगातार तीसरे दिन कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक कार से चेकिंग के दौरान 9 किलो ग्राम चाँदी व 50 ग्राम सोने का आभूषण कीमती करीब 10लाख रुपए का जप्त किया गया है।

कोरबा जिले में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को निष्पक्ष कराने के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा पुलिस अधिकारियों को मार्गदर्शन दिए गए हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में दर्री अनुविभाग के थानों की पुलिस सक्रिय होकर वाहन चेकिंग कर रही है। आज दीपका थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौर के नेतृत्व में दीपका पुलिस की टीम वाहन चेकिंग के लिए नोनबिर्रा रोड पहुंची थी। जहां नोनबिर्रा पाली रोड के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाहनों का चेकिंग किया जा रहा था। तब पाली की ओर से एक व्यक्ति मारुति वेगानार कार में आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम चंद्रकांत सोनी पिता अजय सोनी उम्र 33 वर्ष निवासी बलौदा जिला जांजगीर-चांपा का रहने वाला बताया। कार को चेक करने पर डिक्की में रखे करीबन 9 किलो ग्राम चाँदी व क़रीबन 50 ग्राम सोने का आभूषण कीमती करीबन 10 लाख रूपये मिला। आभूषण के संबंध में बिल मांगने पर कोई बिल पेश नही किया। जिससे उक्त वस्तु संदिग्ध होने पर गवाहों के सक्षम जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है। आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही है।