होली के अवसर पर धारा सोनवानी ने दी होली गीत की प्रस्तुति, जमकर हो रहा वायरल

कोरबा। छत्तीसगढ़ी फिल्मों समेत सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म में छत्तीसगढ़ी गीत गाकर अपनी अलग पहचान बनाने वाली कोरबा की धारा सोनवानी ने एक बार फिर होली के पावन अवसर पर होली गीत की प्रस्तुति दी है जो लोगों के बीच जमकर वायरल हो रही है। इन दिनों लोगों में होली का सुरूर चढ़ गया है, शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों समेत गांव की गलियों में सब होली की तैयारी में जुटे हैं, रंग-गुलाल और होली के सामग्री के दुकान तैयार हो चुके हैं, जहां धारा सोनवानी की होली गीत जमकर धूम मचा रहा है।
देखे वीडियो…
https://youtu.be/PdFzt69Dmaw?feature=shared
कोरबा के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी होली के मौके पर यह गाना जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को बहुत पसंद भी आ रहा है। याद रहे की धारा सोनवानी इससे पहले भी छत्तीसगढ़ी में कई गानों की प्रस्तुति दे चुकी हैं। गुरुघासी दास जी की जयंती से पूर्व धारा सोनवानी ने पंथी गीत की प्रस्तुति दी थी।