Uncategorized

हुंकरा के खाले पारा में घर के अंदर निकला खतरनाक रसेल वाइपर, RCRS टीम के केशव जायसवाल ने समय रहते किया रेस्क्यू

कटघोरा। हुंकरा गांव के खाले पारा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब भोलू (पिता – विश्राम सिंह कंवर) के घर के अंदर बेहद जहरीला रसेल वाइपर सांप निकल आया। यह सांप भारत के सबसे खतरनाक विषैले सांपों में गिना जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार रसेल वाइपर का ज़हर खून जमने की प्रक्रिया को बिगाड़ देता है। इसके काटने से तेज़ दर्द, सूजन, उल्टी, चक्कर, शरीर में अंदरूनी रक्तस्राव और गंभीर मामलों में जान का भी खतरा हो सकता है। समय पर इलाज न मिलने पर मांसपेशियाँ सड़ सकती हैं और फोड़ा भी बन सकता है।

इस सांप की पहचान इसकी तेज़ फुफकार (सीटी जैसी आवाज़) से भी होती है। खतरा महसूस होने पर यह ज़ोर से आवाज़ निकालता है, जिससे लोग सतर्क हो जाते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही RCRS (Reptile Care Resource Society) की ओर से स्नेक रेस्क्यूर केशव जायसवाल मौके पर पहुँचे और पूरी सावधानी के साथ सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।
RCRS के सीनियर सदस्य अविनाश यादव ने टीम को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान केशव जायसवाल ने बताया—

“करीब 12 साल से सांप रेस्क्यू कर रहा हूँ, लेकिन इतने वर्षों में यह पहली बार है जब मैंने रसेल वाइपर पकड़ा है। मेरा नंबर 24 घंटे चालू रहता है, जिसे भी ज़रूरत हो कॉल कर सकता है।”
RCRS टीम ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें और तुरंत विशेषज्ञों को सूचना दें।
📞 संपर्क (स्नेक रेस्क्यू): केशव जायसवाल – 7000696275

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *