मानिकपुरी पनिका समाज का चुनाव कल, शहर के जूनियर क्लब में होगी मतदान और मतगणना

कोरबा। मानिकपुरी पनिका समाज ज़िला कोरबा का सामाजिक चुनाव 10 सितंबर 2023, दिन रविवार को जुनियर क्लब कोरबा में संपन्न होगा। चुनाव की लगभग सभी तैयारी की जा चुकी है और सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है कि अपने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होवे जिससे चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जा सके। उक्त चुनाव में जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष के पद के लिए प्रत्याशियों का निर्वाचन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चुनाव की प्रक्रिया की जायेगी। समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश दास जी के दिवंगत उपरांत जिला उपाध्यक्ष दिलहरण दास को सर्वसम्मति से कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाया गया था, अपने सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए दिलहरण दास द्वारा समाज के बायलाज के अनुसार जिले व ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से उक्त चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया जा रहा है जिससे समाज को योग्य प्रतिनिधियों की टीम प्राप्त हो और समाज का विकास हो। इस तारतम्य में कल रविवार 10 सितम्बर को कोरबा जिले का सामाजिक चुनाव संपन्न होगा, समाज के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष दिलहरण दास ने समाज के सभी लोगों से उक्त सामाजिक चुनाव में सम्मिलित होने की अपील की है।
इस प्रेस वार्ता में समाज के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष दिलहरण दास, कार्यवाहक जिला उपाध्यक्ष मोहर दास, मुख्य चुनाव अधिकारी एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य भेष दास महंत, संरक्षक लक्ष्मण मंहत, कोरबा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सन्तोष दास, सहायक चुनाव अधिकारी रवि मानिकपुरी, एन डी मंहत, लक्ष्मण मंहत, सुनिल मानिकपुरी, अतुल दास, पवन दास, कृष्णा दास, द्वारिका दास, संजय मानिकपुरी, जगदीश दीवान, सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।