Uncategorized

गणेश विसर्जन के दौरान कोहडिया में दो गुट में मारपीट, चाकूबाजी में एक युवक की गई जान, कोरबा-दर्री फोरलेन पर चक्का जाम

कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरपारा कोहड़िया निवासी दो गुट गणेश विसर्जन के दौरान आमने-सामने हो गए।  इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई, इस दौरान एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। 8-10 वार से युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। देर शाम हुई घटना कि जानकारी बस्ती के लोगों को होते ही बड़ी संख्या में बस्ती वासियों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने कोहडिया बस्ती के समीप चक्का जाम कर दिया, जिससे कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। चक्का जाम की सूचना मिलते ही नगर कोतवाल रूपक शर्मा तत्काल सहित मौके पर पहुंचे और चक्का जाम कर रहे बस्ती वासियों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। हत्या की घटना हो जाने से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।