ओवरलोड चलने पर खैर नहीं, 6 वाहनों पर 1लाख 56 हजार रुपए का जुर्माना
यातायात पुलिस की कार्यवाही, ट्रांसपाेर्टराें में मचा हड़कंप

कोरबा। यातायात पुलिस कोरबा ने ओवरलोड वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को कटघोरा पाली मार्ग पर 04 ओवर लोड वाहनों पर 28-28 हजार का जुर्माना लगाया गया। वहीं हरदीबाजार क्षेत्र में 02 ओवरलोड वाहनों पर 22-22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह कार्यवाही यातायात उप पुलिस अधीक्षक शिव चरण सिंह परिहार और उनकी टीम ने की।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फ़िल्म और नो पार्किंग पर खड़ी वाहनो पर भी कार्यवाही की जा रही है।
इन वाहन व चालक पर लगा जुर्माना
CG10 R6630 चालक पुरषोत्तम कंवर,
CG 12 BE 8466 चालक रहमत अली
CG10 BF 2488 चालक धनंजय सिंह राजपूत
CG10 BG 3212 चालक शंकर सिंह राजपूत
CG10BG5023 चालक इंद्रजीत प्रजापति
CG10BH7027 चालक नरेंद्र राज
