Uncategorized

भारी बारिश के चलते कोरबा सहित प्रदेश के सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित

कोरबा। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर शासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शनिवार 26 सितंबर को राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय (निजी) और अनुदान प्राप्त स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।इस संबंध में मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि बच्चों की सुरक्षा प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर ही रखें।साथ ही प्रशासन ने आम नागरिकों और अभिभावकों से सतर्क रहने तथा मौसम के खराब रुख को देखते हुए अनावश्यक यात्राओं से बचने का आग्रह किया है। कोरबा जिले में भी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे स्कूली बच्चों और पालकों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *