Uncategorized

कर्ज और खेती के बोझ से परेशान किसान ने कीटनाशक खाकर दी जान, इलाज के दौरान मौत

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र के बागबुड़ा गांव में एक किसान ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय परदेसी राम कंवर के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक, परदेसी राम के परिवार के पास करीब 3 एकड़ जमीन है। खेती का अधिकांश काम वह खुद ही संभालते थे। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। बेटे घर पर रहते थे, लेकिन खेती के काम में सहयोग नहीं करने को लेकर परदेसी राम परेशान रहते थे। वह अक्सर कहते थे कि खेती का पूरा बोझ अकेले उनके ऊपर है।
परिजनों ने बताया कि परदेसी राम पर करीब 30 हजार रुपए का कर्ज भी था। कर्ज और खेती का काम अकेले संभालने के दबाव के कारण वह परेशान रहने लगे थे। हालांकि, उन्होंने अपनी परेशानी के बारे में परिवार से ज्यादा चर्चा नहीं की थी।
घर में कीटनाशक का सेवन, इलाज के दौरान मौत
मृतक के बेटे सुनील कुमार के अनुसार, परदेसी राम ने बुधवार को घर में ही कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सुनील ने बताया कि उनके पिता पहले भी खेती का काम अधिक होने और अकेले काम संभालने में परेशानी होने की बात कहते थे। परिवार की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि सभी मिलकर खेती का काम संभालेंगे।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *