Uncategorizedकोरबा

सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा बैठक: पुलिस अधीक्षक कोरबा ने गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध डाटा एंट्री पर दिया विशेष जोर

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित

कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कोरबा जिले में संचालित ‘क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स’ (CCTNS) के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के समस्त थानों एवं चौकियो में सीसीटीएनएस से जुड़ी गतिविधियों, लंबित मामलों और विभिन्न मॉड्यूलों में डाटा एंट्री की प्रगति का गहन जायजा लिया गया। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रणाली में दर्ज की जाने वाली हर जानकारी पूरी तरह सटीक, त्रुटिरहित और समयबद्ध होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण डाटा एंट्री से जहाँ एक ओर अनुसंधान प्रक्रिया अधिक प्रभावी होती है, वहीं दूसरी ओर अदालती कार्यवाहियों और आपराधिक रिकॉर्ड्स की विश्वसनीयता भी मजबूत होती है।

विवरण के सत्यापन के निर्देश

एसपी ने हिदायत दी कि किसी भी डाटा प्रविष्टि के दौरान प्रार्थी, आरोपी और पीड़ित के नाम, पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक विवरणों का पूरी तरह सत्यापन किया जाए। अपूर्ण या गलत जानकारी भविष्य में कानूनी व तकनीकी बाधाएं उत्पन्न कर सकती है, इसलिए प्रत्येक एंट्री को क्रॉस-चेक करना अनिवार्य है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित

बैठक के दौरान सीसीटीएनएस कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत-प्रतिशत समयबद्ध डाटा एंट्री और लंबित मामलों के बेहतर निष्पादन करने वाले कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक ने इन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि ऐसे सम्मान से अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।बैठक के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने पूरे अमले से टीम भावना के साथ काम करते हुए सीसीटीएनएस के हर मॉड्यूल में शत-प्रतिशत शुद्धता और समयबद्धता बनाए रखने का आह्वान किया।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *