Uncategorized

कोरबा में संत जलाराम सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, संजय चौहान बने अध्यक्ष, सुरेश चौहान को सचिव की जिम्मेदारी

कोरबा। संत जलाराम सेवा समिति (गुजराती समाज) की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समाज की मजबूती, एकजुटता और सेवा गतिविधियों के विस्तार के उद्देश्य से आयोजित बैठक में नई टीम की घोषणा की गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से संजय चौहान को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा देने की अपेक्षा जताई गई है।
प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
उपाध्यक्ष: किशोर पटेल
सचिव: सुरेश चौहान
कोषाध्यक्ष: प्रदीप चौहान
सह-कोषाध्यक्ष: नन्दलाल जेठवा
सह-सचिव: कैलाश टांक एवं निमेष पटेल
संरक्षक एवं सलाहकार मंडल
समिति के मार्गदर्शन के लिए समाज के वरिष्ठ सदस्यों को संरक्षक और सलाहकार मंडल में शामिल किया गया है।
संरक्षक: नानजी पटेल, शांतिलाल चौहान, विनोद चावड़ा, छगन पटेल, कांतिलाल पटेल, वल्लभ मकवाना एवं मनोज शर्मा।
सलाहकार: नानजी पटेल (भगत), त्रिभुवन चौहान, दिनेश पटेल, पीयूष राठौड़, शंकर पटेल, धीरेन संघवी, विशाल चावड़ा, रोहित शाह, अतुल शाह एवं नलीन शाह।
कार्यकारिणी सदस्य
दिलीप मकवाना, ईश्वर पटेल, भगवानदास पटेल, भवानीशंकर भट्ट, मुकेश उपाध्याय, प्रकाश पटेल, तन्मय टांक, दीपक टांक, जीतेश दक्षिणी, कपिल चौहान, उमेश मकवाना एवं कल्पेश राठौड़ को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
समाज के वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संत श्री जलाराम के आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा, धार्मिक आयोजन और सामाजिक सहयोग के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *