Uncategorized

बहन के घर आकर रहने लगा था बुजुर्ग, जीजा ने कर दी हत्या

काेरबा/दीपका। कटघाेरा के भेलवाटिकरा गांव का 60 साल का बुजुर्ग नाथूराम गाेड़ एक माह से दीपका के गांधीनगर सिरकी अपनी बहन पंचकुंवर के घर आकर रह रहा था। नवरात्रि के दाैरान नवमी के दिन मंगलवार की शाम 6 बजे नाथूराम का जीजा रमेश से किसी बात काे लेकर विवाद हाे गया। रमेश अपने हाथ मे कत्ता (गडासा) को रखकर नाथूराम को जान से मार दूंगा कहते हुये मारपीट करने लगा। इस दाैरान रमेश की पत्नी व वहां पहुंचे नाथूराम के भतीजे नंदकुमार गाेड़ उम्र 45 ने मना किया ताे रमेश ने तुम लाेगाें काे भी मार दूंगा कहते हुए धमकी दी। जिससे वे भयभीत हाेकर चुप हाे गए। मारपीट करते हुए रमेश नाथूराम काे घसीटते हुए कांक्रीट राेड तरफ ले जाकर फेंक दिया। भतीजे नंदकुमार वहां जाकर नाथूराम काे उठाकर अपने घर ले गया। बुजुर्ग के पीठ की चमड़ी निकल गई थी, घसीटने से शरीर में गंभीर चाेट पहुंचा था। जिससे बाद में उसकी माैत हाे गई। दीपका थाना में रिपाेर्ट दर्ज कराई गई। दीपका थानेदार अनिल पटेल के मुताबिक मामले में हत्या का अपराध कायम कर लिया गया है।