कोरबा में एमजेएम हॉस्पिटल में मातृत्व सेवाओं में बड़ा बदलाव: अब बिना दर्द के नॉर्मल डिलीवरी संभव

अनुभवी एनेस्थेटिस्ट और स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में सुरक्षित तरीके से हो रही प्रसव क

कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल में महिला स्वास्थ्य एवं प्रसूति सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल की गई है। यहां अब दर्द रहित सामान्य प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे महिलाओं को प्रसव के दौरान होने वाले तीव्र दर्द से राहत मिल रही है और उनका मातृत्व अनुभव अधिक सहज एवं सुरक्षित बन रहा है।
अस्पताल में एपिड्यूरल एनेस्थीसिया तकनीक के माध्यम से कई महिलाओं का सफलतापूर्वक दर्द रहित प्रसव कराया जा चुका है। यह सुविधा अनुभवी संज्ञाहरण विशेषज्ञों एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों की देखरेख में दी जा रही है, जिससे इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो रही है।
आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ निगरानी के कारण महिलाओं में इस सुविधा के प्रति विश्वास बढ़ा है तथा लाभान्वित महिलाएं अपने सकारात्मक अनुभव भी साझा कर रही हैं।
मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल में स्त्री रोग एवं प्रसूति सेवाओं के अंतर्गत सामान्य एवं शल्य प्रसव, गर्भावस्था पूर्व देखभाल, महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच, पीसीओडी/पीसीओएस जैसी समस्याओं का उपचार, गर्भाशय निष्कासन एवं दूरबीन विधि से शल्य चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इसके अतिरिक्त नवजात शिशुओं के लिए टीकाकरण एवं विशेष देखभाल, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, नवजात गहन चिकित्सा इकाई तथा बांझपन उपचार जैसी उन्नत सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।
अस्पताल की अनुभवी टीम द्वारा महिलाओं को सुरक्षित, आरामदायक एवं भरोसेमंद मातृत्व सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि इस सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।


