कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति और जिलाध्यक्ष मनोज चौहान के अनुमोदन से पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित, भोला गोस्वामी का बढ़ा कद और संगठन को मिली नई ताकत

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के बाद पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को मंजूरी मिल गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति एवं जिलाध्यक्ष मनोज चौहान के अनुमोदन के बाद जारी इस सूची से अध्यक्ष भोला गोस्वामी का संगठन में कद और प्रभाव और मजबूत हुआ है।
जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और उन्हें क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी नेतृत्व के भरोसे और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि इससे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी और पार्टी गतिविधियों में तेजी आएगी।
नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी

अध्यक्ष:
भोला गोस्वामी
कोषाध्यक्ष:
दिव्यांश जायसवाल
उपाध्यक्ष:
बजरंग पैंकरा, ,घूरविद दास, शिखकुमार उरके, युसुफ खान, अनिल भगत, राम प्रताप मरकाम, गुरविंद दास
महामंत्री:
अनिल श्रीवास, लखन तंवर, लल्लू सिंह तंवर, संतोष कंवर, अनिल तंवर, रामायण सिंह कंवर, राय सिंह, जावेद खान
सचिव:
संतराम सारथी, जितेन्द्र कंवर, यशवंत राव दुबे, सत्या कंवर, निर्मल सिंह, हनुमान सिंह, योगेन्द्र सोनकर, श्रीमती क्रांति चौहान, कुशल मारिया, अनसलीन मसीह
कार्यकारिणी सदस्य:
तिहार सिंह नेताम, भगत ध्रुववार, जटलाम सिंह, गजेन्द्र प्रजापति, जनक दास, उदय यादव
जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान के हस्ताक्षर और मुहर के साथ इस कार्यकारिणी को आधिकारिक मान्यता मिल गई है। नई टीम के गठन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


