Uncategorized

महिला निरीक्षक समेत 8 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी चुने गए कॉप आफ द मंथ

काेरबा। जिले में पुलिस अधिकारियाें-कर्मचारियाें काे सराहनीय कार्य करने पर पुरस्कृत कर प्राेत्साहित करने के लिए एसपी संताेष सिंह द्वारा कॉप ऑफ द मंथ योजना शुरू की गई है। जिसके तहत सितंबर में निरीक्षक गायत्री शर्मा, सहायक उप निरीक्षक अनिता खेस, प्रधान आरक्षक हीरावन सिंह, आरक्षक क्रमश: संदीप सिंह, अजय खुटले, सूरज यादव, आलोक पांडे व आलोक टोप्पो को चुना गया है। चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम, गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसा पत्र के साथ ही उनका फोटो पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी थाना-चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। एसपी संताेष सिंह के मुताबिक निरीक्षक गायत्री शर्मा को पारिवारिक विवादों को निपटाने में उल्लेखनीय भूमिका, सहायक उपनिरीक्षक अनिता खेस को महिला अपराधों में त्वरित विवेचना, प्रधान आरक्षक हीरावन सिंह को हत्या कर बोलेरो वाहन लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने, आरक्षक संदीप सिंह को लंबित शिकायतों के निराकरण में महत्वपूर्ण योगदान , अजय खुटले को निजात अभियान के प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय कार्य, सूरज यादव को समन वारंट तामिली, आलोक पांडे को नाबालिक वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही व आलोक टोप्पो को मजबूत आसूचना संकलन के लिए पुरस्कृत किया गया है।