Uncategorized

शहर सौंदर्यीकरण की दिशा में निगम का एक और महत्वपूर्ण कदम महापौर संजू देवी राजपूत ने नवस्थापित अशोक स्तंभ का किया लोकार्पण

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण के तहत एक और सराहनीय पहल करते हुए तानसेन चौक में नवस्थापित अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया गया। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने करतल ध्वनि के बीच विधिवत रूप से इसका लोकार्पण किया।
इस अवसर पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित पार्षदगण चंद्रलोक सिंह, ममता यादव, लक्ष्मण श्रीवास, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर, चेतन सिंह मैत्री, पंकज देवांगन एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण, चौराहों के विकास एवं सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आईटीआई-तानसेन चौक पर अशोक स्तंभ का निर्माण कर क्षेत्र को एक नई पहचान दी गई है।
नगर निगम कोरबा द्वारा उपेक्षित स्थलों को क्रिएटिव कॉर्नर के रूप में विकसित करने और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह पहल शहर के विकास और सौंदर्य में एक और मील का पत्थर साबित होगी।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *