Uncategorized

वनांचल ग्राम जिल्गा में पहली बार होगा श्री राम व भगवान शिव के भव्य मंदिर का निर्माण, 21 फीट ऊंची गणपति और हनुमान जी की मूर्ति की होगी स्थापना

कोरबा।जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित सुदूर वनांचल ग्राम जिल्गा में आज ऐतिहासिक क्षण साक्षी बना, जब ग्राम में प्रथम बार भगवान श्रीराम एवं भगवान शिव के भव्य मंदिर निर्माण तथा 21 फीट ऊँची भगवान गणपति एवं भगवान हनुमान जी की प्रतिमाओं की स्थापना हेतु विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।उल्लेखनीय है कि ग्राम जिल्गा एवं आसपास के वनांचल क्षेत्रों में आज तक किसी भी मंदिर की स्थापना नहीं हुई थी। क्षेत्र में अन्य समुदायों के धार्मिक स्थल पूर्व से विद्यमान रहे हैं, किंतु ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही आस्था की भावना को आज साकार रूप मिला।

इस पुण्य कार्य के लिए ग्रामवासियों को हिन्दू जागरण मंच के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश झा द्वारा प्रेरित किया गया। उनके मार्गदर्शन एवं सतत संपर्क से ग्रामवासियों की कई बैठकों के पश्चात “श्री राम–शिव मंदिर निर्माण समिति” का गठन किया गया। समिति के माध्यम से ग्रामवासियों ने सामूहिक संकल्प लेकर मंदिर निर्माण कार्य को प्रारंभ करने का निर्णय लिया।प्रथम बैठक में मंदिर निर्माण हेतु ग्राम के मुख्य स्थल पर गेंद सिंह राठिया, श्रीमती आशोबाई राठिया, लगिन सिंह राठिया, तेल सिंह राठिया एवं लीप सिंह राठिया द्वारा भूमि दान प्रदान किया गया। इसके पश्चात हिन्दू जागरण मंच, समिति सदस्यों एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से परिसर में चारों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया तथा आज विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।

भूमि पूजन कार्यक्रम में माननीय भोजराम देवांगन (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय ननकी राम कंवर (पूर्व गृहमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) ने की।

विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा विभाग के विभाग संघचालक सत्येंद्रनाथ दुबे, अखिल भारतीय लोक कला प्रमुख (मध्य क्षेत्र) सह संगठन मंत्री बीरबल सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय राठिया कंवर समाज दुर्गा प्रसाद राठिया, तथा आरएसएस कोरबा विभाग के विभाग प्रचारक श्री योगेश्वर साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठिया जी ने किया।

अतिथि गणों में श्रीमती बिजमोती राठिया जनपद पंचायत अध्यक्ष कोरबा, श्रीमती अशोका कंवर जी जनपद पंचायत अध्यक्ष करतला, श्रीमती रेणुका राठिया जिला पंचायत सदस्य, संदीप कंवर जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती कौशिल्या कंवर जी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कोरबा, बी डी शर्मा , प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सहकारिता, रामेश्वर राठिया जी, बिट्टू अग्रवाल जी, संतोष अग्रवाल जी, राधे अग्रवाल , विश्राम कंवर जी, रामेश्वर राठिया जी, दौलत राम राठिया , शम्भू चौहान , अनिल चौरसिया जी, ईश्वर सिंह राठिया जी, रामस्वरूप राठिया पूर्व सरपंच जिल्गा, भरत लाल राठिया जी, हिन्दू जागरण मंच से आशीष सिंह , श्रीमती शांति यादव , अखिलेश जायसवाल , सुरेश झा , विनोद यादव जी तथा सैकड़ों की संख्या में वनांचल क्षेत्र के श्रद्धालु सनातनी भाई-बहन सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *