Uncategorized

कोरबा ब्लॉक के गुरमा ग्राम में मंझवार समाज का भव्य सामूहिक विवाह, 7 जोड़े बंधे पवित्र बंधन में

कोरबा।ग्राम पंचायत गुरमा में 18 मार्च 2026 को मंझवार समाज द्वारा एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में निर्धन, असहाय एवं विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए सामाजिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जिसने समाज में एकता, समरसता और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 7 जोड़ों का विवाह विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन में धार्मिक वातावरण, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। नवविवाहित जोड़ों को समाज के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों ने आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मंझवार समाज के अध्यक्ष महेत्तर सिंह, सचिव मनमोहन सिंह एवं कोषाध्यक्ष धनसाय (कोरबा) सहित अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विभिन्न उपगद्दियों एवं क्षेत्रों से समाज के सक्रिय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही—
लेमरू उपगद्दी से जगतराम, फूलसिंह, बृजलाल, अमर सिंह उपस्थित रहे।
धनगांव उपगद्दी से चंदन सिंह एवं जेठूराम शामिल हुए।
श्यांग उपगद्दी से मनीराम एवं विष्णुप्रसाद ने सहभागिता निभाई।
रायगढ़ जिले से टीकाराम, पुनीराम एवं महपत विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में मंझवार समाज के महिला-पुरुष, युवा वर्ग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
समाज के सभी लोगों ने मिल-जुलकर भोजन, स्वागत, विवाह सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित सभी अतिथि एवं नवविवाहित जोड़े व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।
यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा बना, बल्कि सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
अंत में, इस सफल आयोजन के लिए मंझवार समाज के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को बधाई दी गई तथा नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की गई।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *