Uncategorized
जिले के आधा दर्जन थानेदारों का हुआ तबादला, अभिनव बने दीपका थानेदार, राजेश चंद्रवंशी राजगामर चौकी प्रभारी

जिले की पुलिसिंग में कसावट लाने एसपी संतोष सिंह ने सोमवार को आधा दर्जन थानेदारों का तबादला किया है। चौकी प्रभारी भी बदले गए हैं। शहर के तीनों चौकी के प्रभारी बदल दिए गए। खास बात यह है कि शहर के कई चौकी प्रभारी को आउटर में भेजा गया है वही लंबे समय से पुलिस लाइन में पदस्थ कई निरीक्षकों को थानों की जिम्मेदारी दी गई है।